धमतरी में बाइक राइडर्स के ग्रुप के साथ दर्दनाक हादसा… एक युवती की मौत हो गई।

Share Now

छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांकेर-धमतरी-बालोद सीमा के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि मुंबई की रहने वाली 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर करीब 23 बाइक राइडर्स के ग्रुप के साथ रायपुर से कांकेर-बस्तर की ओर जा रही थीं।

रिद्धि राइडिंग के दौरान सुरक्षा कवच यानी हेलमेट पहने हुए थीं, लेकिन धमतरी पार करने के बाद कुछ देर के लिए उन्होंने हेलमेट उतार दिया। इसी दौरान मरकटोला घाट के पास सामने से आ रहे एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में रिद्धि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथ चल रहे राइडर्स ने तुरंत डायल-112 की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ग्रुप के 22 अन्य राइडर्स सुरक्षित रहे। पुलिस के मुताबिक, रिद्धि ग्रुप में सबसे पीछे चल रही थीं और इसी दौरान यह हादसा हुआ।

एक बाइक ट्रिप जो रोमांच और यादों के लिए शुरू हुई थी, धमतरी के पास एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गई।


Share Now