पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को जमकर हंगामा देखने को मिला। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।

Share Now

जानकारी के मुताबिक, पटना के गर्दनीबाग इलाके में छात्र पिछले 18 अगस्त से धरने पर बैठे हैं। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

प्रदर्शन के दौरान हालात उस वक्त और बिगड़ गए, जब पानी की बौछार के बीच भी छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। इसी दौरान एक छात्र का सिर फट गया, जबकि एक छात्रा के बेहोश होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों ने पुलिस पर पथराव भी किया। पथराव में टाउन DSP कामाख्या नारायण सिंह समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात सामने आई है।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटे जाने की भी जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया है। वहीं प्रदर्शन के बीच बख्तरबंद गाड़ी को भी मौके पर बुलाया गया। बताया जाता है कि इस तरह की गाड़ियों का इस्तेमाल आमतौर पर नक्सल प्रभावित इलाकों में किया जाता है।

फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

अब बड़ा सवाल यही है कि छात्रों और प्रशासन के बीच चल रहा यह विवाद आखिर कब तक जारी रहेगा और छात्रों की मांगों पर सरकार की ओर से क्या फैसला लिया जाता है।


Share Now