
जयन्ती स्टेडियम में चल रहे कार्यक्रम के दौरान पटर झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। बताया जा रहा है कि झांकी को देखने के लिए लाखों की भीड़ इंतजार कर रही थी और जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, पूरा माहौल उत्साह से भर गया।

लेकिन इसी बीच महज एक गाना बजने के बाद पटर झांकी को बंद करना पड़ा। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मौके पर मौजूद व्यवस्था को संभालना मुश्किल होने लगा। हालात को देखते हुए झांकी को आगे जारी रखने के बजाय बंद करने का फैसला लिया गया।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर पंडाल में ऐसा क्या हुआ कि झांकी को बीच में ही रोकना पड़ा? क्या भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई थी या सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए यह फैसला लिया गया?

हम आपको दिखाएंगे झांकी बंद होने से पहले का पूरा माहौल और उसके बाद की स्थिति।
देखिए जयन्ती स्टेडियम से पटर झांकी की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट, सिर्फ Chhattisgarh Time पर।