
सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने नवजात को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया।

फिलहाल डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की हालत स्थिर है और उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है। अस्पताल में नवजात की निगरानी की जा रही है।
वहीं पुलिस अब CCTV फुटेज और प्रसव से जुड़े रिकॉर्ड की मदद से बच्चे को यहां छोड़ने वाले माता-पिता की तलाश कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।