कोम्बेट (कुश्ती) खेल में दुर्ग जिले के खिलाड़ियों नें जीते 04 गोल्ड मैडल 02 सिल्वर 01 ब्रांज मैडल

Share Now

कोम्बैट (कुश्ती) खेल मे छत्तीसगढ़ उपविजेता भारतीय कोम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 3 री राष्ट्रीय कोम्बैट मल युद्ध का आयोजन मध्य प्रदेश इंदौर के चमेली देवी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में किया गया जिसमें देश के लगभग 16 राज्यों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से लगभग 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया इसमें खरसिया रायगढ़ सक्ति,दुर्ग, पेंड्रा, बिलासपुर, गरियाबंद, रायपुर जिले के खिलाड़ी शामिल थे इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हरियाणा एवं द्वितीय स्थान पर उपविजेता के रूप में छत्तीसगढ़ की टीम रही छत्तीसगढ़ की टीम में ऑफिशियल के रूप में चिंतामणि चक्रधारी उमेश साहू जी रियाज खान,कमलेश यादव देवेंद्र ढीमर सुगंधी राठौर, देवमणि साहू आदि शामिल रहे छत्तीसगढ़

के खिलाड़ियों ने गी, नोगी,एवं फ्री स्टाइल* मे डबल इवेंट खेलते हुए 22 गोल्ड मेडल 18 सिल्वर मेडल एवं 16 ब्राउन मेडल प्राप्त कर ओवरऑल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान छत्तीसगढ़ का रहा l छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों में ध्रुव चक्रधारी, रूपम राठौर , उदित साव, याज्ञवल्क्य सिंह राठौर ,पुष्पराज डनसेना, दुष्यंत पटैल, आदित्य राज, प्रशांत स्वादु, प्रणय केरकेट्टा, दक्ष कुमार, विवेक पटेल, तिसना जयसवाल, अक्षत सिदार, वंश राठौर, कामेश्वर सिदार, निहाल जयसवाल, लक्ष्या कौशिक, देवा साहू,सी.ऋषभ,यामिनी धीवर, सृष्टि ,सायना मेहरा, सौम्या पुरसेठ, हेमा वारेन, अंजू सिदार,जागृति खूंटे,आर्या राठौर, अंशिका राठौर, रुपाली,भूमिका यादव, रिद्धि यादव,पारुल ,पूर्वी सोनवानी , सौम्या पड़वार, गरिमा, आदि शामिल थे

इस उपलब्धि को हासिल करने पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के खेल संचालक – डॉ दिनेश कुमार नामदेव व कोम्बेट एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष – उमेश साहू नें प्रदेश के टीम सदस्यों को बधाई देते हुवे सभी को शुभकामनाये दिए


Share Now