नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद अब भारत के सीमावर्ती राज्यों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। नेपाल के फ्लड फोरकास्टिंग डिवीजन ने कहा है कि रुसुवा या नुवाकोट में एक और बड़ी और विनाशकारी बाढ़ आने की फिलहाल कोई विश्वसनीय जानकारी नहीं है।

Share Now

विभाग के मुताबिक बारिश के कारण नदियों का जलस्तर कुछ बढ़ सकता है, लेकिन अभी किसी दूसरी बड़ी बाढ़ का संकेत नहीं मिला है। लोगों से अपील की गई है कि बिना पुष्टि वाली खबरों और अफवाहों पर भरोसा न करें।

नेपाल से आने वाली नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का असर उत्तर प्रदेश और बिहार पर पड़ सकता है। इसी बीच नेपाल से एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक किसी बड़ी बाढ़ का खतरा होने पर लोगों को आधिकारिक चैनलों और SMS अलर्ट के जरिए समय पर जानकारी दी जाएगी।

इसलिए लोगों से अपील है कि अफवाहों से बचें और केवल प्रशासन तथा संबंधित विभागों की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।


Share Now