
विभाग के मुताबिक बारिश के कारण नदियों का जलस्तर कुछ बढ़ सकता है, लेकिन अभी किसी दूसरी बड़ी बाढ़ का संकेत नहीं मिला है। लोगों से अपील की गई है कि बिना पुष्टि वाली खबरों और अफवाहों पर भरोसा न करें।

नेपाल से आने वाली नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का असर उत्तर प्रदेश और बिहार पर पड़ सकता है। इसी बीच नेपाल से एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक किसी बड़ी बाढ़ का खतरा होने पर लोगों को आधिकारिक चैनलों और SMS अलर्ट के जरिए समय पर जानकारी दी जाएगी।
इसलिए लोगों से अपील है कि अफवाहों से बचें और केवल प्रशासन तथा संबंधित विभागों की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।