देश की राजनीति और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन लगातार तेज़ हो रहे थे। 

Share Now

जानकारी के मुताबिक, कॉकरोच जनता पार्टी पिछले 36 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रही थी और लगातार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही थी। इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया। 

अपने इस्तीफे की चिट्ठी में धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि उन्होंने हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि देश के छात्रों का भविष्य सर्वोपरि है और किसी भी विवाद का असर युवाओं के भविष्य पर नहीं पड़ना चाहिए। 

वहीं, जंतर-मंतर पर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दीपके ने कहा, “वे कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।” 

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद छात्रों की बाकी मांगें भी पूरी होंगी और क्या सरकार परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार करेगी?

इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके ज़रूर बताइए। ऐसी ही बड़ी और भरोसेमंद खबरों के लिए Chhattisgarh Time को फॉलो और सब्सक्राइब करना न भूलें।

Share Now