भिलाई में पतंजलि योग समिति, जिला दुर्ग द्वारा गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर योग शिक्षकों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में साधकों ने गुरु वंदना करते हुए योग और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

Share Now

कार्यक्रम का आयोजन सिरसा रोड स्थित बीरा जी के आंगन, आर्य नगर, कोहका भिलाई में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ के साथ हुई, जिसमें सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और राष्ट्र के मंगल की कामना की गई।

इसके बाद जिला प्रभारी नरेंद्र पटेल ने योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के राष्ट्र निर्माण, योग और समाज सेवा के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग केवल स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि एक सशक्त और संस्कारित समाज निर्माण का आधार भी है।

कार्यक्रम के दौरान हर्षिता साहू और नवीश साहू ने भजन और मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं योग एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई योग शिक्षकों और सेवाभावी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह की माताजी श्रीमती कुलवंत कौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने सभी अतिथियों, योग शिक्षकों और साधकों का स्वागत करते हुए आयोजन की सराहना की।

अंत में अनूप बंसल, सह राज्य प्रभारी, भारत स्वाभिमान न्यास ने धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी से योग, स्वास्थ्य, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।


Share Now