बिलासपुर के ठेला संचालक अतुल धीवर ने अपना जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन पर 1000 से ज्यादा छात्रों और स्थानीय लोगों को मुफ्त में वड़ा पाव और आलू गुंडा खिलाया।

Share Now

सुबह से ही उनके ठेले पर लोगों की लंबी कतार देखने को मिली। अतुल का कहना है कि पूरे साल उनके ग्राहक उन्हें कमाने का मौका देते हैं, इसलिए जन्मदिन के दिन वे लोगों को मुफ्त नाश्ता खिलाकर अपना आभार जताते हैं।

उनके मुताबिक, 365 दिनों में एक दिन ग्राहकों के नाम करना ही उनके लिए सबसे अच्छा रिटर्न गिफ्ट है।

यानी, जन्मदिन पर खुद के लिए खर्च करने के बजाय दूसरों को खुश करने का ये अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 


Share Now