
दरअसल, जनवरी 2024 में श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सर्वन तामरे की हिरासत में मौत हुई थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के 12 अगस्त 2026 के आदेश के बाद CBI ने 30 जुलाई को सिविल लाइंस थाने में दर्ज FIR नंबर 1036 को अपनी जांच की मुख्य FIR बनाया है। मामले में हत्या की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने CBI को निर्देश दिया है कि 13 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई से पहले जांच की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाए। फिलहाल CBI के दस्तावेजों में आरोपी का नाम अज्ञात व्यक्ति के तौर पर दर्ज है।
कोर्ट ने यह भी कहा है कि श्रवण की हिरासत में मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी गहन जांच की जाए। अगर जांच में किसी अधिकारी की भूमिका या हिरासत में हिंसा के लिए जिम्मेदारी सामने आती है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही उन अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो रही है, जिन्होंने न्यायिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद उचित कार्रवाई नहीं की।
अब सबकी नजर CBI की जांच और 13 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में पेश होने वाली रिपोर्ट पर है।