भिलाई निगम परिसर में महापौर की कार में लगी भीषण आग

Share Now

भिलाई के दुर्ग नगर निगम कार्यालय परिसर में गुरुवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महापौर अलका बाघमार की शासकीय इनोवा कार में अचानक भीषण आग लग गई।

जानकारी के मुताबिक, महापौर अपनी स्टील कॉलोनी स्थित निवास से कार में निगम कार्यालय पहुंची थीं। कार को निर्धारित स्थान पर पार्क करने के बाद वे अपने कक्ष में चली गईं।

करीब 15 से 20 मिनट बाद कर्मचारियों की नजर कार से उठते धुएं पर पड़ी। देखते ही देखते कार के अगले हिस्से में आग भड़क गई और वाहन धू-धूकर जलने लगा।

घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद आग बुझाने की कार्रवाई की गई। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के बाद ही आग की असली वजह सामने आएगी।


Share Now